मेरठ, अप्रैल 1 -- क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन पर आखिरकार प्रशासन को चाबुक चलाना ही पडा। जब किसानों ने डीएम से शिकायत की तो प्रशासन हरकत में आया और दो जेसीबी व मिट्टी से लदे दो डंपर कब्जे में लेते हुए सीज करते हुए थाना पर सुपुर्द कर दिए गये है। हस्तिनापुर क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि पूरी रात मुख्य मार्ग से या फिर सेंचुरी क्षेत्र के आरक्षित जंगल से होकर मिट्टी से लदे डंपर गुजरते है। परंतु प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जाती है। मंगलवार को सैफपुर कर्मचंदपुर गांव के कुछ किसानों ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उनके खेतों के पास काफी गहराई तक खनन करते हुए जेसीबी से मिट्टी उठाई जा रही है। जो कि अवैध है तथा उनके खेतों के लिए हानिकारक है। जैसे ही मामला डीएम के संज्ञान में आया तो तहसील प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.