महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिन्दुरिया पुलिस ने सोमवार की सुबह कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर परसामीर गांव में अवैध खनन करते समय एक ट्रैक्टर-लोडर को पकड़कर सीज कर दिया।क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसआई मिथलेश कुमार को सूचना मिली कि परसामीर गांव के पास ट्रैक्टर-लोडर लगाकर अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इस सूचना पर अपनी टीम के साथ पहुंचे एसआई ने वाहन को पकड़ लिया। चालक से वाहन एवं खनन से संबंधित वैध अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा लेकिन चालक कोई कागज नहीं पेश कर सका। इसके बाद पुलिस ने न्यू हॉलैण्ड ट्रैक्टर मय लोडर थाना परिसर लाया और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही आख्या तैयार कर अगली कार्रवाई के लिए खनन व...