संतकबीरनगर, मई 16 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा तहसील प्रशासन द्वारा गठित टीम शुक्रवार को महुली क्षेत्र में अवैध तरीके से मिट्टी खनन कर रहे जेसीवी मशीन, लोडर और ट्रैक्टर मय मिट्टी लदे ट्राली को पकड़ा। मौके पर खनन सम्बन्धित अभिलेख प्रस्तुत नही करने पर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन में शामिल माफियों में हड़कम्प मच गया।महुली क्षेत्र में इन दिनों शाम ढलते ही अवैध मिट्टी खनन कार्य तेजी से शुरू हो जाता है। जिसको लेकर खनन माफियाओं में किसी तरह का भय नही रहा। इस पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को तहसील प्रशासन की टीम धरातल पर उतरी। यह भी पढ़ें- अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का एक्शन, तीन वाहन पकड़े महुली क्षेत्र के कुछ स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान तहसील प्रशासन ने मौके से ही मिट्टी खनन करते समय एक जेसीबी मशीन, लोडर और ट्रै...