रिषिकेष, सितम्बर 5 -- अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को तहसील डोईवाला में बड़ी कार्रवाई की गई। सहायक खनिज पर्यवेक्षक शिवा नेगी एवं उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान उपखनिज का अवैध परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर डोईवाला पुलिस चौकी में खड़ा करवाया है। साथ ही वाहन स्वामी पर 22,400 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...