बस्ती, मई 3 -- रुधौली। रुधौली पुलिस ने शनिवार को अवैध रूप से मिट्टी खनन की सूचना पर विशुनपुरवा गांव में छापेमारी किया। अवैध खनन कर रही जेसीबी व वहां मौजूद एक डंफर को पुलिस टीम ने कब्जे में कर लिया और उसे साथ में लेकर थाने चली आई। जेसीबी व डंफर को सीज कर दिया गया है। एसडीएम की ओर से इसकी रिपोर्ट खनन अधिकारी को प्रेषित की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल वाल्मीकि दूबे, भीष्म नारायण सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे और कार्रवाई की। तहसील क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एआरटीओ ने मिट्टी खनन से भरा डंपर और जेसीबी सीज की मिट्टी लदी यह गाड़ियां खुलेआम फर्राटा भरते हुए सड़क पर देखी जा सकती है। पानी सिर से ऊपर होने पर पुलिस की सक्रियता बढ़ती है और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.