अमरोहा, दिसम्बर 20 -- डिडौली क्षेत्र में अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। लगातार जारी कार्रवाई भी माफिया के हौसले पस्त नहीं कर पा रही है। अब फिर एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर सीज किया गया है जिसका इस्तेमाल अवैध खनन में हो रहा था। शुक्रवार रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस टीम ने गांव पूरनपुर से श्योनाली मार्ग से होते हुए हाइवे की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। जिसमें अवैध तरीके से मिट्टी भरी हुई थी, जिसे पूरनपुर झील से अवैध खनन कर भरा गया था। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है। गौरतलब है कि खनन विभाग डिडौली क्षेत्र में किए जा रहे अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई कर रहा है लेकिन इसके बावजूद अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.