चंदौली, फरवरी 26 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जयमोहनी वन रेंज और भैंसौड़ा कंपार्टमेंट क्षेत्र में बिना वैध परमिट पहाड़ से बोल्डर का खनन कर अवैध परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया। वहीं वन विभाग की टीम को देखकर वाहन चालक जंगल के रास्ते मौके से फरार हो गए। वनविभाग चालकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार चालकों की तलाश में जुटा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को वनविभाग की टीम नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर चोरमरमा नाला के समीप गश्त कर रही थी। उसी दौरान मद्धुपुर की ओर से आ रही बोल्डर लदी दो ट्रैक्टर ट्राली को देखकर वनकर्मियों ने रोकने का इशारा किया। जिसे देखकर टैक्टर को चालू हालत में सड़क पर छोड़ कर चालक जंगल के रास्ते भाग गये। वन विभाग की टीम मे शामिल वन दरोगा सोमेश (प्रथम ) वन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.