हरदोई, जनवरी 19 -- सांडी। पुलिस ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गर्रा नदी से बालू निकालकर कस्बे में सप्लाई कर रहे एक तांगे को पकड़ लिया। पुलिस ने लिखापढ़ी कर तांगे को कब्जे में ले लिया और घोड़े को सुपुर्दगी में दे दिया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बीते कई दिनों से थाने के पीछे रहने वाले कुछ लोग भौराजपुर स्थित गर्रा नदी से अवैध बालू खनन कर कस्बे में सप्लाई कर रहे थे। रविवार शाम सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान मोहल्ला नवाबगंज निवासी रामनिवास के बालू लदे तांगे को थाने लाया गया। एसएचओ बसंतलाल ने बताया कि अवैध खनन किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.