सोनभद्र, जून 18 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज के ग्राम पंचायत सांगोबांध के शिव घाट पाँगन नदी में गुरुवार की सुबह अवैध खनन कर बालू लदे दो ट्रैक्टर को वर्दीधारी बाइक सवारों ने पकड़ा। इसके बाद वर्दीधारी बाइक सवारों ने एक किलोमीटर दूर ले जाकर दोनों ट्रैक्टरों को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर छोड़ने के मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वर्दीधारी बाइक सवारों के जाते ही पुन: अवैध खनन शुरू हो गया। आपसी झगड़ा न हो इस कारण नाम सार्वजनिक ना करते हुए कहा कि शिव घाट पांगन नदी में अवैध खनन से नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है। जलीय जीवों पर संकट आ गया है, लेकिन प्रतिदिन अवैध खनन जारी है, जिसकी जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने डीएफओ और पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रैक्टर छोड़ने वाले बाइक सवारों की पहचा...