कटिहार, दिसम्बर 19 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। जिले के बलरामपुर, अमदाबाद व प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में नदी किनारे व किसानों की जमीन लीज पर लेकर मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। रात के अंधेरे में जेसीबी से मिट्टी का खनन कर दर्जनों ट्रैक्टर, ट्रक व हाईवा से बंगाल के ईंट भट्टों तक मिट्टी पहुंचाई जा रही है। खनन विभाग से बिना एनओसी व अनुमति पत्र लिए भी मानक की अनदेखी कर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। नियम के मुताबिक मिट्टी का खनन तीन फीट की गहराई तक ही किया जाना है। इसमें भी लाल कार्ड व भूदान में मिली जमीन से मिट्टी खनन पर पूरी तरह रोक है। खनन माफियाओं द्वारा पर्चाधारी भू स्वामियों को चंद रूपये का लालच देकर एक से डेढ़ मीटर तक मिट्टी का खनन किया जा रहा है। अमदाबाद के चौकिया पहाड़पुर, प्राणपुर के लाभा, बाबुपुर तथा बलरामपुर प्रखंड के लु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.