अवैध खनन कर नदी का बहाव रोकने वाला दबंग गिरफ्तार
बरेली, जून 8 -- बिल्वा गांव भोजीपुरा में जेसीबी चलाकर अवैध खनन कर नदी का बहाव रोकने वाले दबंग को एसडीएम सदर ने पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी और उसके परिवार ने पीड़ित पक्ष से मारपीट कर धमकी भी दी। घटना का संज्ञान लेने के बाद एसडीएम ने टीम भेजकर जांच कराई और उसके बाद कार्रवाई की। मामले में दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एडीएम के मुताबिक आरोपियों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है। बिल्वा निवासी अजीत यादव ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव का दबंग लखपत सिंह जेसीबी मशीन से नदी से रेत निकालकर पानी का बहाव रोकने का प्रयास कर रहे है। जिससे नदी का पानी उनके खेत में पहुंच रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में शिकायत को सही पाया। जिसके बाद एसडीएम को भी मामले में जानकारी दी गई। एसडीएम ने अपनी एक टीम भेजकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.