भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पीरपैंती थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन कर बालू ढोने वाले और ओवरलोड ट्रकों की सुरक्षित पासिंग कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन अप्रैल की रात साधु मड़िया फोरलेन रोड स्थित हीरानंद मोड़ के पास छापेमारी कर पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को धर दबोचा। इनके पास से लाखों की नगदी और वाहन भी जब्त किए गए हैं। सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से 1,30,500 रुपये नकद, एक कार, एक स्कॉर्पियो और सात मोबाइल जब्त किए हैं। सिटी एसपी ने बताया कि तीन अप्रैल की रात गश्ती के दौरान पुलिस को कुछ चारपहिया वाहनों पर संदेह हुआ, जो लगातार पुलिस टीम का पीछा कर रहे थे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.