सीतापुर, अप्रैल 27 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह बिसवां इलाके में अवैध खनन कर बालू ले जा रहे दोनों वाहनों को पकड़ा है। खनन अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।जिला खनन अधिकारी शालिनी कुमारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह बिसवां क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान सिधौली रोड पुल के पास अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन चालक लतीफ और महादेव परिवहन से संबंधित कोई भी वैध प्रपत्र या रॉयल्टी पास नहीं दिखा सके। बिना रॉयल्टी बालू ले जाना खनन एवं खनिज अधिनियम का उल्लंघन है। अवैध खनन पाए जाने पर खनन अधिकारी ने कोतवाली बिसवां में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने वाहन संख्या के आधार पर दो वाहनो के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.