मिर्जापुर, जनवरी 23 -- मड़िहान। क्षेत्र के उमरिया अयोध्या प्रसाद गांव की पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पाषाण विभाग की टीम ने गुरुवार को अवैध खनन करते हुए पांच लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से बड़ी मात्रा में खनन के लिए उपयोग किए जाने वालेऔजार और सामग्री बरामद की है। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 39 टांकी, 22 घुट्टा, चार घन, दो सबल, एक फावड़ा और 11 हथौड़ा बरामद हुआ है। अवैध खनन में संलिप्त बबलू भारती, रामलाल बिंद, नन्हे, राजमनी और बोदी राम को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी मालपुर गांव के निवासी हैं। पाषणा विभाग को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर खनन विभाग के सर्वेयर ने छापेमारी कर कार्रवाई की। सर्वेयर ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.