बरेली, जून 18 -- प्रशासन ने बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। रामगंगा के किनारे मिलक रौंदी गांव से खनन करते हुए 4 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर सुभाष नगर थाने में खड़ी करवाई गई। अवैध खनन में लिप्त तीन लोगों को भी पकड़ा गया है। एक लोडर और 2 ट्रैक्टर ट्रॉली टीम को देखकर कच्चे रास्ते से भाग गई। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी पर जुर्माने व अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन करते तीन लोगों को पकड़ा यह भी पढ़ें- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन डम्पर सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...