मथुरा, मई 5 -- क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई की। खनन अधिकारी अक्षय कुमार और तहसीलदार छाता सचिन पवार की संयुक्त टीम ने रविवार रात छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को छाता-गोवर्धन रोड स्थित गांव रनवारी से पकड़ा है। जानकारी के अनुसार प्रशासन को पिछले कई दिनों से क्षेत्र में रात के समय अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की सटीकता की जांच करने के बाद, तहसीलदार और खनन अधिकारी ने पुलिस बल के साथ रात करीब 1:00 बजे अचानक धावा बोल दिया। टीम को देखते ही खनन स्थल पर भगदड़ मच गई। यह भी पढ़ें- सख्त संदेश : अवैध खनन-भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं पकड़े गए सभी वाहनों (तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी) को कब्जे में लेकर संबंधित थाने लाया गया। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.