इटावा औरैया, मार्च 6 -- थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम धरबार में मिट्टी का खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़कर सीज कर दिया। मौके पर पहुंचे खनन विभाग के अधिकारी ने ट्रैक्टर संचालक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सूचना मिली थी कि ग्राम धरबार क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक यशवीर सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर मिट्टी का अवैध खनन करते हुए पाया गया, जिसे पुलिस ने तत्काल कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना खनन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी बृजविहारी ने जांच के बाद ट्रैक्टर संचालक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.