बदायूं, मई 16 -- खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने शुक्रवार रात दातागंज क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक जेसीबी एवं तीन ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पकड़ लिया। जिन्हें सीज कर दिया। थाना हजरतपुर क्षेत्र में भी अवैध खनन पर कार्रवाई की। यहां पर एक लेवलर, एक ट्रैक्टर पकड़ा। थाना मूसाझाग क्षेत्र में भी खनन माफियाओं पर कार्रवाई की। खनन अधिकारी ने खनन में लिप्त वाहन सीज कर पुलिस को सौंप दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...