रुद्रपुर, मार्च 31 -- सितारगंज। आरक्षित वन क्षेत्र से अवैध खनन करते ट्रैक्टर ट्रॉली को वनकर्मियों ने कब्जे में ले लिया। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। रनसाली रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि मंगलवार को वन दरोगा नंद किशोर पाण्डे, भूपेंद्र्र, भास्कर जोशी नन्धौर नदी से लगे कैलाश द्वितीय बीट में गश्त पर थे। यहां कैलाश नदी के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर आरबीएम भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका। वन विभाग की टीम को देखकर चालक मौके से भाग गया। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर व ट्रॉली को कब्जे में लेकर वन परिसर में खड़ा कर सीज कर दिया। रेंजर रैकुनी ने बताया कि वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.