कोडरमा, अप्रैल 25 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधिझारखंड में बढ़ते हाथी-मानव संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर समाधान की मांग की गई है। जंगलों में अवैध खनन और लगातार हो रही कटाई को इस समस्या की जड़ बताते हुए स्थायी तालाब निर्माण और वन्यजीवों के लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। आदर्श फाउंडेशन ने अपने आवेदन में कहा है कि झारखंड के कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, चतरा, सिंहभूम, रांची, खूंटी, रामगढ़ और सरायकेला समेत कई जिलों में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगलों में अतिक्रमण, अवैध कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के कारण वन्यजीवों के सामने भोजन और पानी का संकट गहरा गया है, जिससे वे गांवों और खेत-खलिहानों की ओर रुख कर रहे हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि गर्मी के मौसम में जंगलों में पेयजल की भारी कमी हो जाती ...