अवैध खनन और फर्जी नंबर प्लेट पर कार्रवाई, 52 वाहन पकड़े
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- प्रयागराज। अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए टॉस्क फोर्स ने पांच दिन तक अभियान चलाकर 52 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पिछले दिनों खनन, राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय के निर्देश पर चले अभियान में खनन विभाग ने 16 वाहनों पर कार्रवाई की। इनमें छह वाहनों को मेजा थाने और तीन को जॉर्जटाउन थाने में सीज कराया गया, जबकि सात वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। कार्रवाई बिना परिवहन प्रपत्र (रवन्ना), ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ जैसे मामलों में की गई। इसी अवधि में परिवहन विभाग ने बिना नंबर प्लेट चल रहे 26 वाहनों का चालान किया। वहीं, फर्जी नंबर प्लेट पाए जाने पर 10 वाहनों को अलग-अलग थानों में सीज कराया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.