बरेली, मार्च 13 -- जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती के संकेत दिए हैं। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों और चेकिंग प्वाइंटों से संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट कहा कि खनन विभाग के अंतर्गत जमा होने वाली सभी धनराशि को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि कार्य में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.