गढ़वा, मार्च 11 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव के नेतृत्व में बुधवार को अवैध खनन के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान केतार-भवनाथपुर मुख्य पथ स्थित असनाबांध मोड़ समीप अवैध बालू लदे टीपर और ट्रैक्टर की कागजात की जांच के लिए रोका गया। पदाधिकारियों की जांच में टीपर लदे बालू की कागजात संतोषजनक पाए जाने के कारण उसे छोड़ दिया गया जबकि ट्रैक्टर पर लोड बालू बिना किसी वैध चालान के परिवहन किया जा रहा था। खनन पदाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसे स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया। उक्त संबंध में ट्रैक्टर मालिक एवं चालक के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.