गुड़गांव, मई 27 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जिला गुरुग्राम में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में माइनिंग टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं टास्क फोर्स कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक की जानकारी डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर गठित टास्क फोर्स टीमें समय-समय पर संयुक्त रूप से पहाड़ी क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करें, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निगरानी और कार्रवाई डीसी ने अवैध खनिज प...