अवैध खनन और ओवरलोडिंग में 11 वाहन सीज
कानपुर, जून 26 -- कानपुर। अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। शुक्रवार को निदेशालय की टीम, खनन अधिकारी और संबंधित थानों की पुलिस के संयुक्त दल द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उपखनिज बालू, मौरंग एवं गिट्टी से लदे वाहनों की औचक जांच की। अभियान के दौरान लगभग 160 वाहनों की जांच की गई। 11 वाहन ओवरलोड अथवा बिना वैध परिवहन प्रपत्र के संचालित पाए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज़ की कार्रवाई की गई। खनिज विभाग के अनुसार, उक्त कार्रवाई से विभाग को लगभग सात लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। डीएम ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया कि अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध नियमित व प्रभावी अभियान जारी रखा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.