भदोही, जून 18 -- ज्ञानपुर (भदोही), मुकुंद मिश्र अवैध खनन व ओवरलोडिंग वाहनों की रोकथाम को खनन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। पंद्रह दिन में 45 वाहनों को पकड़ा गया है। इन वाहनों से करीब बीस लाख रुपया जुर्माना वसूली होगी। खनन विभाग की सख्ती से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधैव मिट़्टी खनन और ढुलाई में शामिल आए दिन वाहन पकड़े जा रहे हैं।एआरटीओ राम सिंह व जिला खनन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भी कई स्थानों पर सघन जांच की गई है। जिला खनन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन एवं एडीएम शुभांगी शुक्ला के नेतृत्व में अवैध खनन व ओवरलोडिंग की रोकथाम को सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन और ओवरलोडिंग में पकड़ाए 45 वाहन, कुल 20 लाख रुपये से होगी वसूली एक से पंद्रह जून के बीच गठित ...