रामपुर, मार्च 25 -- डीएम अजय कुमार द्विवेदी के सख्त निर्देशों के तहत जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह यात्री कर अधिकारी होरी लाल वर्मा ने टीम के साथ शाहबाद क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम को देखकर खनन माफियाओं ने रेता/बजरी से भरे दो डंपरों को तेज गति से भगाने का प्रयास किया, लेकिन टीम की तत्परता और मुस्तैदी के चलते दोनों वाहनों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। जांच में सामने आया कि दोनों डंपरों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक, क्रमशः 40 टन और 37 टन तक ओवरलोड सामग्री लदी हुई थी। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को शाहबाद मंडी में सीज कर खड़ा कराया गया है। इसके अलावा अभियान के दौरान अन्य मामलों में भी कई वाहनों के चालान किए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.