लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ शनिवार को चले अभियान में पांच लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया। खनन विभाग की सचिव और निदेशक माला श्रीवास्तव ने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी।खनन के अपर निदेशक अरुण कुमार की अगुआई में रायबरेली से उन्नाव-फतेहपुर बॉर्डर तक खनन की ढुलाई करने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या व निदेशालय के सहायक रसायनज्ञ की संयुक्त टीम ने सघन जांच की। नियमविरुद्ध उपखनिजों का परिवहन करने वाहनों पर 5,23,840 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। माला श्रीवास्तव ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे जिलों में स्थित खनन क्षेत्रों पर ही स्रोत पर लोडिंग मानकों का कड़ाई से अनुपालन करवाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.