अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में 15 वाहनों पर कार्रवाई
रामपुर, जून 7 -- रामपुर। शनिवार की देर रात जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खनन विभाग, राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग की संयुक्त प्रवर्तन टीमों द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद में कुल 1557 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 15 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 436370 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसके अलावा तहसील सदर क्षेत्र में राजस्व एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा पांच ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए रु 1.50 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त एक ओवरलोड वाहन को सीज कर 27220 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वहीं, खनन विभाग द्वारा खनन प्रपत्र की वैधता समाप्त पाए जाने पर एक अन्य वाहन पर रु 43630 का अर्थदंड लगाया गया। इसके अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.