अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
मऊ, मई 29 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध खनन तथा अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए जनपद स्तरीय टास्क फोर्स टीम की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग, खनन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम व्यापक जांच एवं कार्रवाई की गई। 26 से 29 मई तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 10 ट्रेलर वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। साथ ही लगभग 4.50 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति की गई। इसके अतिरिक्त 5 ट्रैक्टर एवं एक डम्फर को सीज करने की कार्रवाई भी की गई। खनन विभाग द्वारा की गई लगातार कार्रवाई के परिणामस्वरूप माह मई में अब तक कुल 75 अवैध वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 31.77 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.