अवैध खनन: सात ट्रैक्टर स्वामियों पर मुकदमा दर्ज
भदोही, जून 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सात ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा। उनके स्वामियों एवं चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सरकारी कार्य में बाधा डालने, आदेश की अवहेलना करने और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर भागने के आरोप में कार्रवाई की गई है।उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने दर्ज कराई गई तहरीर में कहा कि 19 जून को पुलिस टीम क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान ग्राम पूरवा में कुछ ट्रैक्टर-ट्रालियां मिट्टी लादकर ले जाती दिखाई दीं। पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो चालक तेज गति से वाहन लेकर भागने लगे। बाद में सभी चालक ट्रैक्टर-ट्रालियां छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से सात ट्रैक्टर-ट्रालियों को कब्जे में लेकर खनन विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.