मिर्जापुर, जून 20 -- मिर्जापुर,संवाददाता। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में जिला खाने अधिकारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक से से 17जून के मध्य जनपद में उपखनिजों के अवैध खनन,परिवहन,ओवर लोडिंग वाहनों के विरूद्ध औचक जॉच की कार्यवाही 19.36 लाख रुपये की वसूली की गई।

अवैध गतिविधियों की जांच औचक निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन टीम ने अवैध ढंग से उपखनिज का परिवहन अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान किया गया। जिनसे 19.36 लाख वसूली कर मौके पर जमा कराया गया। साथ् ही 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों की अभिरक्षा में दिया गया। जिनसें 27.20 लाख की धनराशि वसूल करने की कार्यवाही की जा रही है। आवासीय जिलाधिकारी ने बताया कि वाहनों पर नियमानुसार देय उपखनिज की रायल्टी, खनिमुख मूल्य एवं आरोपित शास्ति की वसूली के अतिरिक्त...