अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग के छापे से अफरा तफरी
कानपुर, सितम्बर 10 -- रूरा/डेरापुर, संवाददाता। ब्लॉक डेरापुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिकों और गैर-पंजीकृत डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। गुरुवार को सीएचसी डेरापुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने खानपुर चैन और सिठमरा के ग्रामीण इलाकों में छापेमारी की गई है। इस छापेमारी की खबर फैलते ही क्षेत्र के अवैध क्लीनिक संचालकों और झोलाछाप डॉक्टरों में अफरा-तफरी मच गई। कई क्लीनिक संचालक कार्रवाई के डर से दुकानों के शटर गिराकर मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान चिकित्सा अधीक्षक ने विभिन्न क्लीनिकों में जाकर उनके पंजीकरण, डॉक्टरों की शैक्षणिक योग्यता और चिकित्सा से जुड़े अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहनता से जांच की। जांच की प्रक्रिया में पाया गया कि कई स्थानों पर बिना किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.