फतेहपुर, जून 3 -- धाता। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को जांच अभियान चलाया। सीएचसी के अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाना पुलिस के सहयोग से कई क्लीनिकों और पैथोलाजी केंद्रों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 6 क्लीनिक एवं 3 पैथोलाजी केंद्रों की जांच की गई। जांच में कई संस्थानों के पास अभिलेख, पंजीकरण प्रमाणपत्र और मानकों के अनुरूप दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। सभी नौ संस्थानों को नोटिस जारी कर अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि बिना पंजीकरण या नियमों का पालन किए बिना संचालित होने वाले स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- 14 अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की नोटिस ...