महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बिना पंजीकरण के क्लीनिक चला रहे संचालकों को लेकर स्वास्थ्य प्रशासन सख्त हो गया है। इसके लिए जिला स्तरीय जांच टीम का गठन किया है। टीम क्लीनिक की जांच करेगी। टीम मौके पर पंजीकरण प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराने पर क्लीनिक सील करने के साथ ही संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करेगी।जिले में सिर्फ 11 क्लीनिक का पंजीकरण हैं। लेकिन शहर से लेकर गांव के चौराहों पर क्लीनिकों की भरमार है। अधिकांश क्लीनिकों पर झोलाछाप डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। इससे मरीज ठीक होने के बजाय बीमारी से गंभीर हो जा रहे हैं। इतना ही नहीं गलत इलाज से मरीजों की जान बचाना मुश्किल हो गया है। इसकी शिकायत करीब हर रोज स्वास्थ्य प्रशासन को मिल रही है। सीएमओ ने क्लीनिकों की जांच के लिए जिला स्तरीय टीम का गठन किया है। पुलिस की उपस्थिति में टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.