अवैध कोयले की भट्ठियों पर गरजा बुलडोजर
रायबरेली, जून 3 -- रायबरेली,संवाददाता। डलमऊ तहसील क्षेत्र के गदागंज क्षेत्र में अवैध रुप से धधक रहीं लकड़ी से कोयला बनाने वाली भट्ठियों को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बुलडोजर से ढहा दिया। वन विभाग की ओर से अचानक की गई कार्रवाई के बाद कोयला भट्ठी संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने भट्ठी संचालकों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा कोयला भट्ठी धधकी तो उनके खिलाफ संख्त कार्रवाई की जाएगी। गदागंज क्षेत्र के मतीनगंज गांव में लकड़ी से कोयला बनाने वाली भट्ठियां धड़ल्ले से धधक रही थीं। मामले की शिकायत डीएम सरनीत कौर ब्रोका से हुई तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल कोयला भट्ठियां बंद कराई जाएं। डीएम के निर्देश पर बुधवार को वन विभाग की टीम ने कल्लू उर्फ वहाब और मोहम्मद इरशाद की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.