सोनभद्र, अप्रैल 11 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। खनन निरीक्षक अशोक मिश्रा की अगुवाई में मोरवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शक्रवार को देर रात्रि एनसीएल निगाही खदान के समीप, रेलवे लाइन से लगभग 200 मीटर दूर अवैध रूप से कोयले का भंडारण कर परिवहन करने के मामले में कार्रवाई की है। मौके से एक डंफर तथा एक जेसीबी को लावारिस अवस्था में जब्त किया गया है । बताया कि टीम को देखकर डंफर एवं जेसीबी के चालक मौके से फरार हो गए। जब्त किये गए वाहनों को पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। वाहन मालिक एवं जेसीबी मालिक की जानकारी आरटीओ विभाग से प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने की बात खनन निरीक्षक ने कही। इस कार्रवाई में खनिज सर्वेयर सौरभ चौरसिया, होमगार्ड सैनिक रामसिंह एवं बृजेन्द्र पांडेय भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.