पाकुड़, अप्रैल 1 -- पाकुड़। जिला पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मंगलापाड़ा और कालिदासपुर क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 09 क्विंटल अवैध कोयला बरामद किया है और इस मामले में पश्चिम बंगाल के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मंगलापाड़ा और कालिदासपुर इलाके में अवैध रूप से कोयले का भंडारण और साइकिलों के जरिए परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब मंगलापाड़ा क्षेत्र में दबिश दी, तो वहां कई लोग साइकिलों से कोयला उतारते पाए गए। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई, जिसका फायदा उठाकर कई संदिग्ध फरार हो गए, हालांकि पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.