पाकुड़, अप्रैल 25 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को कार्रवाई की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो की संयुक्त टीम ने लागडूम गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर छापेमारी कर अवैध कोयला लदी एक मोटरसाइकिल को जब्त किया। जानकारी के अनुसार प्रशासनिक टीम सरकारी वाहन से लागडूम-तलवा गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक काले रंग की डिस्कवर बाइक आती दिखाई दी, जिस पर भारी मात्रा में कोयला लदा हुआ था। प्रशासन की गाड़ी देखते ही बाइक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर करीब ढाई क्विंटल कोयला लदा पाया गया। साथ ही बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, जिससे अवैध गतिविधि की पुष्टि हुई। मौके पर ह...