अवैध कोयला लदा टोटो जब्त, चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पाकुड़, मई 10 -- महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमलगाछी गांव के पास विगत शनिवार को महेशपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कोयला तस्कर के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान अवैध तरीके से टोटो में कोयला ले जा रहे टोटो को जब्त कर लिया। साथ ही कोयला तस्कर थाना क्षेत्र के नयाग्राम गांव निवासी ताजीबुल शेख को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया कोयला जब्त मामले को लेकर थाना के एएसआई सह वादी रविंदर कुमार के आवेदन पर अवैध कोयला तस्करी करने वाले नामजद आरोपित ताजीबुल शेख के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है। एएसआई ने आवेदन में बताया है कि विगत 09 मई की सुबह पुलिस बल के साथ अवैध कोयला के खिलाफ गश्ती के लिए प्रस्थान किया था। गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर के टोटो से अवैध कोयला ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.