हजारीबाग, मई 4 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने रविवार अहले सुबह मूडकट्टी चौक से अवैध कोयला लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया। इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 70/ 26 के तहत ट्रैक्टर मालिक सोहन महतो एवं अज्ञात चालक पर मामला दर्ज की गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह-सुबह गुप्त सूचना मिली कि गोंदलपुरा बादम की ओर से कोयला लदा एक ट्रैक्टर निकल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सशस्त्र बल के जवान के साथ जब बादम की ओर जा रहे थे तो मूडकट्टी चौक पर ट्रैक्टर पहुंचते ही पुलिस की गाड़ी को देखकर चालक फरार हो गया। यह भी पढ़ें- प्रतापपुर पुलिस ने किया अवैध लकड़ी तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई पुलिस के जवानों की मदद से अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को बड़कागांव थाना लाया गया एवं विधि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.