पाकुड़, जून 22 -- पुलिस ने रविवार देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कोयले के परिवहन के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एएसआई विजय कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चितलोफर्म दराजमाट आरईयो सड़क जिरली पुल के समीप अवैध कोयला लदी 07 मोटरसाइकिलों को जब्त किया है। मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर तालझारी के रास्ते बड़ा सरस होते हुए देर रात अवैध कोयला लादकर मोटरसाइकिलों से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए जिरली पुल के पास जाल बिछाया। पुलिस को देखते ही तस्करों में हड़कंप मच गया और वे गाड़ियां छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से कोयला लदी सातों मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार्रवाई के ब...