अवैध कोयला खनन रोकने के लिए राकोमयू का धरना
धनबाद, जून 12 -- बीसीसीएल सीवी एरिया बारह क्षेत्र में हो रहे अवैध कोयला खनन को रोकने और पेयजल की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (असंगठित) के बैनर तले ग्रामीणों ने लायकडीह कार्यालय के समक्ष गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा कि गया कि 15 दिनों के अंदर अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी पर रोक नहीं लगाई गई तो सीवी एरिया के कोलियरी के मुख्य रास्ते को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मसूद आलम, मंटू राय, अजय सिंह, कमल किशोर राउत, राजू बाउरी, बिरजू बाउरी, काजल बाउरी, ओम बाउरी आदि थे। यह भी पढ़ें- कथारा वाशरी प्रबंधन से सीसीएल सीकेएस की वार्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.