अवैध कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की डीएम से मांग
आगरा, जून 25 -- लखनऊ में कोचिंग सेंटर में अग्निकांड की घटना के बाद भी अवैध रूप से संचालित हो रही कोचिंग सेंटरों के खिलाफ जनमंच ने मोर्चा खोल दिया है। जनमंच का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी मनीष बंसल से गुरुवार को मिला और ज्ञापन सौंपा। इसमें अवैध और मानकों के विपरीत चल रहे कोचिंग सेंटर व हॉस्पिटल को बंद कराए जाने की मांग की। डीएम ने आश्वस्त किया कि भौतिक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गविजय सिंह भैया, चौ. हरदयाल सिंह, चौ. अजय सिंह, वीरेंद्र फौजदार, गिर्राज रावत, चौ. विशाल सिंह थे। यह भी पढ़ें- कोचिंग व होटलों की सुरक्षा जांच, हेल्प डेस्क की मांग यह भी पढ़ें- अवैध कोचिंग सेंटर के खिलाफ टीम गठित यह भी पढ़ें- कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, सरसावा-नकुड़ में निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.