अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम
देहरादून, जून 19 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने शुक्रवार को विकासनगर तहसील के अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की। टीम ने मौके पर बनी सीसी रोड और अन्य अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया।प्राधिकरण के मुताबिक कुछ अन्य लोगों के द्वारा रेतीवाला स्थित एक रिजॉर्ट के समीप करीब 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति प्राप्त किए अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। एमडीडीए की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस जारी होने के बावजूद मौके पर अवैध रूप से कालोनी बसाने का प्रयास किया गया। प्राधिकरण के मुताबिक उक्त अवैध प्लाटिंग को पूर्व में 20 मई 2026 को ध्वस्त किया गया था। यह भी पढ़ें- रेतीवाला में दस बीघे अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त इसके बाद फिर से कार्य शुरू करने का प्रयास किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.