अवैध कॉलोनी पर चल गया विप्रा का बुलडोजर
फिरोजाबाद, मई 12 -- शहर में एक अवैध कॉलोनी की प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चल गया। महाबली के चलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के नेतृत्व में अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध चलाए जा रहे ध्वस्तीकरण अभियान के तहत मंगलवार को फिरोजाबाद नगर क्षेत्र में एक अवैध कालौनी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार पप्पूलाल झा, राकेश मिश्रा एवं अन्य निवासी सन्तोष नगर, रैपुरा रोड द्वारा मौजा नैपई कोटला रोड सिक्स लेन के पुल से आगे विकास प्राधिकरण से बिना परमिशन लिए लगभग 9000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में रोड बनाकर प्लॉटिंग का कार्य कराया है। जिसके विरुद्ध उपाध्यक्ष द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए। इसके अनुपालन मे विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.