फिरोजाबाद, अप्रैल 29 -- नगर में विकास प्राधिकरण से नक्शा पास न कराने पर कालोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की गई। शहर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर प्राधिकरण का बुलडोजर चल गया। अवैध कॉलोनी को लेकर हिंदुस्तान ने बुधवार को खबर को प्रकाशित किया था। फिरोजाबाद.शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के नेतृत्व में अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध चलाये जा रहे ध्वस्तीकरण अभियान के अंतर्गत बुधवार को फिरोजाबाद क्षेत्र में अवैध कालोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार शहजाद खॉ उर्फ पिंकी पुत्र आजाद खॉ व संजय पुत्र महेशचन्द्र निवासी मसरूरगंज संजय गॉधी स्कूल के पास थाना रसूलपुर एवं एसएन पैलेस की गली नई आवादी सांती रोड सैलई थाना रामगढ ने ग्राम सांती नए हाईवे 6 लेन पर बिना परमिशन लगभग 8000 वर्ग मीटर भूमि पर बिना स्वीकृ...