अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
हाथरस, मई 22 -- हाथरस। ग्राम जोगिया में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई की है। नियत प्राधिकारी के आदेश पर पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से कॉलोनी की चहारदीवारी, कॉलोनाइजर का कार्यालय और प्लॉट की नींव को ध्वस्त करा दिया गया। कुंवरजी निवासी लाखन सिंह यादव ने शिकायत की थी कि ग्राम जोगिया (मौजा कुंवरजी) में बिना किसी स्वीकृत मानचित्र के अवैध रूप से प्लॉटों की बिक्री की जा रही है। प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग द्वारा भूस्वामियों को उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य विनियमन अधिनियम 1958 की धारा 10 व 10 (2) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। यह भी पढ़ें- अवैध कॉलोनी सीवर लाइन से जोड़ीं भूस्वामियों इसका कोई जवाब नहीं दिया। नियत प्राधिकारी ने 24 मार्च को कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.