फरीदाबाद, जुलाई 15 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में तीन दशक से अटकी फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) परियोजना के मार्ग में अवैध कॉलोनियां नई चुनौती बनकर सामने आ रही हैं। ऐसे में ये कॉलोनियां परियोजना में बढ़ी बाधा बन सकती हैं। जिन्हें बाद में हटाना प्रशासन के लिए काफी मुश्किल हो सकता है। स्मार्ट सिटी से रोजाना करीब करीब एक लाख लाेग नौकरी व अन्य कामों के लिए नोएडा और गाजियाबाद रोजाना आते-जाते है। वहीं नोएडा-फरीदाबाद के बीच यमुना नदी है। इस कारण दो राज्यों के बीच अभी कोई सीधी सड़क नहीं है। लोगों को सड़क मार्ग से नोएडा जोने के लिए कालिंदीकुंज होकर जाना पड़ता है। जहां दिनभर भारी जाम लगता है। लोगों का 10 मिनट का सफर एक घंटे में पूरा होता है। वहीं दिल्ली की तरफ से नोएडा जाने पर घंटों ट्रैफिक में फंसना पड़ता है। इससे लोगों के पसीने छू...