मेरठ, मई 2 -- शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की टीम ने परतापुर थाना क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई एनएच-58 घाट रोड से पहले दिल्ली रोड पर करीब 14 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर की गई। इसके अलावा पठानपुरा में भी करीब 20 हजार वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किये जाने की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- उज्जैन में महाकाल मार्ग पर मुस्लिम बाहुल्य इलाके में फिर गरजा बुलडोजर, 5 बहुमंजिल इमारतों को गिराया गया; सामने आई यह वजह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...